शुभमन गिल बने मॉडर्न डे गवास्कर, देखिए पूर्व और वर्तमान कप्तान के पहले 5 टेस्ट मैचों के आंकड़े

punjabkesari.in Tuesday, Oct 14, 2025 - 03:03 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) अपनी शानदार बल्लेबाज़ी और समझदार कप्तानी से सुर्खियों में हैं। गिल ने टेस्ट कप्तान के रूप में अपने पहले 12 पारियों में 933 रन और 5 शतक लगाकर सुनील गवास्कर (Sunil Gavaskar) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

गवास्कर ने भी अपने कप्तानी करियर की शुरुआती 12 पारियों में इतने ही रन और शतक बनाए थे। अंतर सिर्फ औसत का है गवास्कर का औसत 93.30 रहा, जबकि गिल ने 84.82 की औसत से रन बनाए हैं। क्रिकेट विशेषज्ञ अब गिल को ‘मॉडर्न डे गवास्कर’ कहने लगे हैं।

कप्तानी के बाद शुरुआती मैच शुभमन गिल

पारी: 12
रन: 933
औसत: 84.82
अर्धशतक/शतक: 1/5

सुनील गावस्कर

पारी: 12
रन: 933
औसत: 93.30
अर्धशतक/शतक: 2/5

इंग्लैंड दौरे पर दमदार शुरुआत

2025 के इंग्लैंड दौरे पर कप्तान के रूप में गिल ने कमाल किया। उन्होंने 10 पारियों में 754 रन, 4 शतक और 75.40 की औसत के साथ रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ बने। कप्तानी की ज़िम्मेदारी ने उनके प्रदर्शन को और निखार दिया।

वेस्ट इंडीज के खिलाफ भी जारी रहा जलवा

हाल ही में दिल्ली टेस्ट में गिल ने 129 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत को 2-0 की सीरीज़ जीत दिलाई। उनकी बल्लेबाज़ी ने भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंकतालिका में मज़बूत स्थिति दिलाई।

अब तक गिल 38 टेस्ट मैचों में 2,697 रन, 9 शतक और 8 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 61.17 है, जो बताती है कि वे क्लासिकल तकनीक और आधुनिक अटैकिंग अप्रोच का शानदार मेल हैं।

शुभमन गिल अब सिर्फ भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान भारतीय क्रिकेट के ‘क्लासिकल लीडर’ बन चुके हैं। शांत स्वभाव, सटीक निर्णय क्षमता और निरंतरता ने उन्हें टीम इंडिया के नए युग का प्रतीक बना दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News