सेहर ने आखिरी होल में बर्डी के साथ जीता WPGT के 10वें चरण का खिताब

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 08:53 PM (IST)

बेंगलुरु : सेहर अटवाल ने दबाव की परिस्थितियों में आखिरी होल में बर्डी लगाकर हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 10वें चरण में सत्र का अपना पहला खिताब जीता। सेहर अपने पिछले दो टूर्नामेंटों में उपविजेता रही थी। यहां के ‘प्रेस्टिज गोल्फशर’ में खेले गए मुकाबले के आखिरी दिन खिताब के चार दावेदार थे लेकिन सेहर ने आखिरी होल में बर्डी लगाकर पार 72 के कार्ड के साथ जीत दर्ज की। उनका कुल स्कोर चार अंडर 212 का रहा। नयनिका सांगा (70) और नेहा त्रिपाठी (72) एक समान तीन अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे जबकि स्नेहा सिंह (72) दो अंडर 214 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही।

Content Writer

Jasmeet