वीरेन्द्र सहवाग का कैप्टन कूल पर बड़ा बयान, कहा- धोनी ने हमें निकालने से पहले बात नहीं की

punjabkesari.in Saturday, Feb 01, 2020 - 03:30 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मैदान में निडर होकर खेलने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग (Virender Sehwag) ग्राउंड के बाहर अब निडर होकर बोलते हैं। हाल ही में उन्होंने 2011-12 सीबी सीरीज के बारे में टीम सिलेक्शन विवाद पर खुलकर बात की। ऑस्ट्रेलिया में खेली गई इस सीरीज पर बात करते हुए सहवाग ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने हमें सीरीज से बाहर करने से पहले बात नहीं की थी। इस सीरीज में सहवाग सहित सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर पर रोटेशन पालिसी अपनाई गई थी। 

महेंद्र सिंह धोनी ने वीरेन्द्र सहवाग को क्यों किया था टीम से बाहर  

इस सीरीज को लेकर माना जा रहा था कि इन तीनों को टीम में ना रखने की वजह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। हालांकि हारने के बाद धोनी ने भी माना था कि यह उनका निर्णय था क्योंकि इससे भारतीय क्षेत्ररक्षण काफी हद तक प्रभावित होता। कुछ लोगों ने तो धोनी पर ये आरोप भी लगाया था कि उन्होंने ही सहवाग का करियर खराब किया। 

वीरेन्द्र सहवाग ने ऋषभ पंत को न खिलने पर किया सवाल 

अब सहवाग ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद बात करते हुए कहा कि जब एमएस धोनी ने कहा ऑस्ट्रेलिया में शीर्ष तीन धीमे क्षेत्ररक्षक हैं, तो हमसे कभी नहीं पूछा गया और ना ही सलाह ली गई। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जरूर कहा लेकिन टीम की बैठक में नहीं कहा कि हम धीमे क्षेत्ररक्षक हैं। टीम बैठक की बात करें तो हमें कहा गया कि रोहित शर्मा को भूमिका निभाने की जरूरत है और इसीलिए रोटेशन पॉलिसी होगी। यदि अब ऐसा ही हो रहा है (पंत के मामले में), तो यह गलत है। 

महेंद्र सिंह धोनी की रिप्लेसमेंट 

गौर हो कि टीम इंडिया सीमित ओवरों में धोनी की रिप्लेसमेंट खोजने में फैल रही है। रिषभ पंत को कई मौके मिले लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने फैंस और टीम मैनेजमेंट को निराश किया। वह बल्ले और विकेटकीपिंग में बुरी तरह विफल रहे हैं। 

Sanjeev