रोहित शर्मा की पारी पर बोले वीरेंद्र सहवाग, वह बॉलरों को मारते नहीं, लूटते हैं

punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 08:11 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) भारतीय ओपनर रोहित शर्मा (Rohit sharma) की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु के मैदान पर खेली गई पारी देखकर बहुत खुश दिखे। उन्होंने कहा कि रोहित ऐसे प्लेयर हैं जोकि अन्य बल्लेबाजों की तरह गेंदबाजों को मारते नहीं बल्कि लूटते हैं। सहवाग ने इस दौरान रोहित शर्मा का निखारने का पूरा श्रेय महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को दिया। एक कार्यक्रम के दौरान सहवाग ने साफ कहा कि रोहित पहले 5 या 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने आते थे। उनकी हिटिंग पॉवर को धोनी ने समझा और ओपनिंग में जगह दी।

रोहित शर्मा की सफलता का का श्रेय धोनी को 

Rohit sharma photo, Virender Sehwag photo, Rohit sharma images

सहवाग ने कहा- ऑस्ट्रेलियाई के साथ सीरीज के दौरान केएल राहुल (KL Rahul) को अचानक पांच नंबर पर भी भेजा गया। ऐसा होना महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में संभव नहीं था। धोनी ने हर प्लेयर को एक जगह दी थी। हर प्लेयर को पता होता था कि मैंने यह जिम्मेदारी निभानी है। अगर उनका अपना क्रम 5 है तो वह उसी पर खेलने उतरते थे। सहवाग ने कहा कि केएल राहुल पहले भी 5 नंबर क्रम पर खेले हैं। तब उन्हें फेल होने के कारण टीम तक से बाहर होने का खतरा हो गया था। अब वह ओपनिंग पर रन बना रहे हैं ऐसे में उन्हेें नीचा भेजना खतरनाक है।

हर प्लेयर को मौका देना जरूरी : वीरेंद्र सहवाग

Virender Sehwag photos, virender sehwag image

सहवाग ने इस दौरान हर प्लेयर को पर्याप्त मौके देने की बात कही। उन्होंने कहा कि रोहित इसकी बड़ी उदाहरण हैं। उन्हें मौके दिए गए जिससे वह धोनी का ध्यान खींचने में सफल हो गए। धोनी को लगा कि रोहित को ओपनिंग पर भेजा जाना चाहिए। रोहित ओपनिंग पर आए और उसके बाद उनका रिकॉर्ड देखिए। 83 मैचों में दो हजार रन बनाने वाले रोहित अब 217 मैचों में ही 9 हजार रन बना चुके हैं। अगर आंकड़े उठाकर देखें तो पता चलता है कि 2013 के बाद से उन्होंने रिकॉर्ड 24 शतक लगाए हैं। केवल बैस्ट प्लेयर ही ऐसा कर पाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News