सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी में पंजाब टीम के लिए चयन ट्रायल अब 23 मार्च को

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 08:55 PM (IST)

जालंधर : 12वीं हॉकी इंडिया नेशनल सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए पंजाब हॉकी टीम का चयन ट्रायल अब 23 मार्च को जालंधर में होगा। हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त हॉकी पंजाब की तदर्थ समिति के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी ने बुधवार को कहा कि 12वीं हॉकी इंडिया नेशनल (सीनियर पुरुष) हॉकी चैंपियनशिप में 6 से 17 अप्रैल तक भोपाल (मध्य प्रदेश)में भाग लेने वाली सीनियर हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल अब 19 मार्च के बजाए 23 मार्च को सुबह 10 बजे पी.ए.पी. एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, जालंधर में अयोजित होंगे।
ओलंपियन शम्मी ने कहा कि 12वीं हॉकी इंडिया नेशनल (जूनियर पुरुष) हॉकी चैंपियनशिप 18 से 29 मई तक कोविलपट्टी (तमिलनाडु) में होगी, जिसमें भाग लेने के लिए पंजाब जूनियर टीम के लिए चयन ट्रायल जो 19 मार्च को रखे गए थे, वह अखिल भारतीय अंतर यूनिवर्सिटी हाकी चैंपियनशिप के चलते रद्द कर दिए गए हैं। चयन ट्रायल की नई तारीखों की घोषणा बाद की जाएगी। इस बीच हॉकी इंडिया ने ओलंपियन हरदीप सिंह नीटा को चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया है।

Content Writer

Jasmeet