8 साल छोटी गायिका के साथ उड़ी फुटबॉलर सर्जियो अगुएरो के अफेयर की खबर

punjabkesari.in Wednesday, May 01, 2019 - 06:26 PM (IST)

नई दिल्ली : अर्जेंटीना के फुटबॉलर खिलाड़ी सर्जियो अगुएरो इन दिनों एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने हुुए हैं। दरअसल, अर्जेंटीना की पॉप सिंगर टीनी स्टोसेल के साथ सर्जियो ने इस वीडियो में छोटा-सा कैमियो किया है। इसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों ने वीडियो में दोनों की कैमिस्ट्री को देखकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि इनमें कुछ चल रहा है। 

अर्जेंटीना की पॉप सिंगर टीनी ने 22 मई को उक्त वीडियो की एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर शेयर की थी। इसके बाद से ही उनके फैंस उनके सर्जियो के साथ रिश्ते संबंधी सवाल पूछने लग गए थे। उक्त वीडियो को दो दिन में ही इंस्टाग्राम पर साढ़े 15 लाख से ज्यादा व्यू आ गए। 

अगुएरो इस क्लिप में एक सफेद लेम्बोर्गिनी के साथ दिखाई दे रहे हैं। 12 सैकंड की इस क्लिप में अगुएरो धीमी गति से नृत्य का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप में टीनी हॉफ जैकेट और मिनी स्कर्ट पहने हुए नजर आ रही है। टीनी की हॉफ जैकेट के पीछे लाल अक्षरों टीनी 22 अंकित है। 30 साल के अगुएरो भी इस दौरान म्यूजिक का पूरा मजा लेते नजर आते हैं। 

टीनी अर्जेंटीना की सबसे मशहूर हस्तियों में से एक है। अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके 7.3 मिलियन फॉलोअर हैं। 22 साल की टीनी का असली नाम मार्टिना एलेजेंड्रा स्टोसेल मुजलेरा है। वह चार फिल्मों और पांच टीवी सीरीज में भी काम कर चुकी है।

Jasmeet