चांगवोन शाटगन विश्व कप : महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में शगुन का उम्दा प्रदर्शन

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2019 - 04:39 PM (IST)

नई दिल्ली: शगुन चौधरी 75 में से 65 अंक हासिल करके कोरिया के चांगवोन में चल रहे आईएसएसएफ शाटगन विश्व कप में महिलाओं की ट्रैप निशानेबाजी क्वालीफायर में 34वें स्थान पर रही। शगुन ने 21, 21 और 23 का स्कोर किया। 

वह फ्रांस की कैरोल कोरमेनियर और चीन की वांग शियाओजिंग के साथ 59 निशानेबाजों में 34वें स्थान पर रही। भारत की राजेश्वरी देवी 56वें स्थान पर रही जिसने 58 का स्कोर किया। अभी दो राउंड और बाकी है जिसके बाद फाइनल्स खेले जाएंगे। 

Sanjeev