शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, 400 इंटरनेशनल विकेट के साथ WTC में हासिल की बड़ी उपलब्धि

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 11:26 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : Shaheen Afridi ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बड़ा इतिहास रच दिया। मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के चौथे दिन शाहीन ने अपने इंटरनेशनल करियर के 400 विकेट पूरे कर लिए। 26 साल के इस तेज गेंदबाज ने बांग्लादेश बल्लेबाज मोमिनुल हक को आउट करते ही यह खास उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के नौवें गेंदबाज बन गए।

WTC में भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड

शाहीन अफरीदी ने इस टेस्ट के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 100 विकेट लेने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं। अब उनके नाम WTC में 103 विकेट हो चुके हैं। इस लिस्ट में नोमान अली 89 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि साजिद खान 63 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट

वसीम अकरम - 916
वकार यूनिस - 789
इमरान खान - 544
शाहिद अफरीदी - 538
सकलैन मुश्ताक - 496
सईद अजमल - 447
शोएब अख्तर - 438
उमर गुल - 427
शाहीन अफरीदी - 400*

सभी फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड

शाहीन अफरीदी ने अब तक 74 वनडे मैचों में 139 विकेट और 103 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 136 विकेट लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी वह लगातार पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज बने हुए हैं। उन्होंने महज 211 इंटरनेशनल मैचों में 400 विकेट पूरे किए, जो उनके शानदार करियर की तेजी को दर्शाता है।

मैच में बांग्लादेश की मजबूत पकड़

हालांकि शाहीन अफरीदी ने व्यक्तिगत तौर पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया, लेकिन मैच में फिलहाल बांग्लादेश की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। पहली पारी में Mehidy Hasan Miraz के पांच विकेट की बदौलत बांग्लादेश ने बढ़त हासिल की। इसके बाद चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 152 रन बना लिए। कप्तान Najmul Hossain Shanto 58 रन बनाकर नाबाद लौटे और बांग्लादेश की कुल बढ़त 179 रन तक पहुंच गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News