WC 2023 से पहले फुटबॉल खेलते चोटिल हुए शाकिब अल हसन, नहीं खेल पाए वार्म-अप मैच

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2023 - 11:58 PM (IST)

खेल डैस्क : बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) क्रिकेट विश्व कप 2023 से ठीक पहले चोटिल हो गए हैं। शाकिब अभ्यास सत्र में फुटबॉल खेल रहे थे कि अपनी दाहिनी एड़ी को घायल कर लिया है।

चोट के कारण वह बांग्लादेश के वार्म-अप मैच को खेल नहीं पाए। बांग्लादेश ने क्रिकेट विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत धर्मशाला के मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ 7 अक्टूबर को करनी है।


गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे अभ्यास मैच से पहले बांग्लादेश के कप्तान गायब थे। बाद में पता चला कि शाकिब जख्मी हो गए हैं। उनकी एड़ी में "काफी सूजन" है। पिछले कुछ दिनों में, 36 वर्षीय ऑलराउंडर अपने और तमीम इकबाल के बीच विवाद के बाद विवादों के घेरे में है, जिसके परिणामस्वरूप तमीम इकबाल को विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया है।


बांग्लादेश ने शोपीस इवेंट के लिए एक संतुलित लेकिन अनुभवहीन टीम चुनी है जिसमें शाकिब के अलावा मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद और लिटन दास हैं। शाकिब ने 240 वनडे में 7384 रन बनाए हैं और 300 से अधिक विकेट लिए हैं। 2019 विश्व कप में उन्होंने 606 रन बनाए थे। 
 

Content Writer

Jasmeet