धोनी और ऋषभ पंत में यह चीज है एक समान : शेन वॉटसन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 08:38 PM (IST)

मुंबई : आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वाटसन का मानना है कि ऋषभ पंत ने अभी तक कैरियर में असाधारण उपलब्धियां हासिल की है और दो बार के विश्व कप विजेता रिकी पोंटिंग के साथ काम करके वह और निखरेगा। पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं और पोंटिंग टीम के मुख्य कोच हैं। 

वाटसन ने कहा कि अपने क्रिकेट करियर की शैशवास्था में ऋषभ पंत ने कमाल का प्रदर्शन किया है और बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। मुझे ऐसा लगता है मानो वह लंबे समय से खेल रहा है। वह अपने अनुभव से और निखरेगा और बेहतर होगा। कप्तानी का मौका मिलना और रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में खेलना जो सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रहे हैं। रिकी में टीम का नेतृत्व करने की क्षमता है और वह खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराना जानता है।

पंत की तुलना अक्सर महेंद्र सिंह धोनी से होती है लेकिन वाटसन का मानना है कि दोनों अलग अलग व्यक्ति और क्रिकेटर हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया और लोग तुलना करते हैं लेकिन हर व्यक्ति के अपने कौशल होते हैं और अपनी क्षमता होती है । ऋषभ और धोनी दोनों अलग तरह के इंसान और क्रिकेटर है और दोनों के कौशल का जवाब नहीं। ऋषभ काफी शांतचित्त है और एम एस धोनी भी। मीडिया और लोग भले ही तुलना करते रहे लेकिन ऋषभ को अपना मुकाम बनाना होगा।

 

Shane Watson, MS Dhoni, Rishabh Pant, IPL 2022, Cricket News in Hindi, Sports News in Hindi

 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर, यह तेज गेंदबाज आईपीएल के लिए हो सकता है उपलब्ध

Sports

 

दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए सिरदर्द बनी यह वजह, आईपीएल से पहले सुलझाना होगा

Sports


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News