शर्मिला निकोलट जोहानिसबर्ग लेडीज ओपन में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2020 - 09:14 PM (IST)

सोवेटो (दक्षिण अफ्रीका) : भारतीय गोल्फर शर्मिला निकोलट ने यहां सनराइज लेडीज टूर पर जोहानिसबर्ग लेडीज ओपन के दूसरे दौर में एक ओवर 73 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से छठे स्थान पर चल रही हैं। पहले दौर में उन्होंने चार ओवर 76 का कार्ड खेला था जिसके बाद वह संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर थीं।

शर्मिला इस तरह शीर्ष पर चल रही चेक गणराज्य की सिदेरी वानोवा (69, 71) से नौ शाट पीछे हैं। वह दक्षिण अफ्रीका की तारा ग्राइनबो, स्टैकी ब्रेगमान और लेजान लेथवेट के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर बनी हुई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News