कॉटरेल ने भारतीय फैंस को किया हैरान, हिंदी में दी दीपावली की शुभकामनाएं

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2019 - 05:13 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : वेस्टइंडीज के लिए खेलने वाले जमैका के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर शेल्डन कॉटरेल विकेट लेने के बाद खास अंदाज में खुशी जाहिर करने के लिए बेहद मशहूर हैं। उनके इस अंदाज की बदौलत भारत में भी उनकी अच्छी फैन फाॅलोइंग है। आज दिवाली के अवसर पर काॅटरेल ने उस समय अपने भारतीय फैंस को हैरान कर दिया जब उन्होंने हिंदी में दीपावली की शुभकामनाएं दी। 

दरअसल, एक भारतीय फैन ने ट्विटर पर काॅटरेल से पूछा कि क्या उन्हें हिंदी आती है। इस पर काॅटरेल ने कहा, थोड़ी सी। काॅटरेल के इस रिप्लाई को एक अन्य भारतीय फैन ने रीट्वीट करते हुए लिखा, आपके द्वारा की गई नमस्ते हमारे लिए काफी है। हालांकि काॅटरेल यही नहीं रूके। उन्होंने इसके बाद एक और मैसेज करते हुए हिंदी में दिवाली की बधाई दे डाली। 

काॅटरेल ने लिखा, सुप्रभात .... हैप्पी दिवाली। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी का प्रयोग करते हुए लिखा, रेड फोर्स के लिए खेलते हुए मैंने भारतीय प्रवासी के साथ त्रिनिदाद में कुछ समय बिताया और मुझे उस समय बहुत अच्छा लगा। दोस्तों की मदद से यह मेरा संदेश है : आपको और आपके परिवार वालों को मेरी और से दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं। 

Sanjeev