टीम इंडिया को विश करती शर्लिन चोपड़ा ने गाया रैंप सॉन्ग, यूजर्स ने किया ट्रोल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2019 - 05:48 PM (IST)

जालन्धर : इक्का-दुक्का फिल्मों में काम करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रैस शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर सुॢखयों में है। इस बार उनके सुर्खियों में रहने का कारण बना है उनका टीम इंडिया को विश करने के लिए गाया गया रैप। शर्लिन ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर एक वीडियो डाली है जिसमें वह टीम इंडिया की लो कट ड्रैस में दिख रही हैं।

इसमें वह रैप करती हुई कहती हैं- 83 में पहली बार, 2011 में नंबर टू, करेंगे जमकर वार, कीवी हों या कंगारू, हिटमैन मारे छठी सेंचुरी, उखाड़ेंगे विकेट बुमराह के यॉर्कर, आओ जिताए टीम इंडिया को, हौसले अपने जरा बुलंद कर, गो टीम इंडिया, गैट द वल्र्ड कप, हमारा है वल्र्ड कप। हालंकि शॢलन अपने इस रैप के लिए अपने फैंस की ट्रोङ्क्षलग भी झेल रही है।

 

 

बता दें कि हैदराबाद में जन्मी 35 साल की शर्लिन चोपड़ा मशहूर एडल्ट मैगजीन प्लेब्वॉय के लिए फोटोशूट करवाने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

शर्लिन माया, रैड स्वास्तिक, नॉटी ब्वॉय, जवानी दीवानी, टाइम पास मूवी में रोल कर चुकी है।

हाल के दिनों में शर्लिन अपने एप की परमोशन में लगी हुई हैं। बीते दिनों उन्होंने टीम इंडिया के लिए हॉट वीडियो भी अपलोड किया था। 

Jasmeet