IPL में शिखर धवन के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकाॅर्ड, ये कमाल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2020 - 05:10 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने मंगलवार किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए लगातार दूसरी बार शतकीय पारी खेली। इसी के साथ ही उन्होंने आईपीएल में बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम दर्ज करवा दिया है। धवन आईपीएल में एक के बाद एक लगातार 2 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतकीय पारी (नाबाद 101 रन) खेली थी। 

IPL2020 में शिखर धवन की आखिरी चार पारियां 

106* (61)
101* (58)
57 (33)
69* (52) 

इसी के साथ ही धवन ने आईपीएल में 5 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं और वह ऐसा करने वाले 5वें खिलाड़ी भी बन गए हैं। आईपीएल में सबसे पहले 5 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी चेन्नई के सुरेश रैना थे। 

5759 विराट कोहली, आरसीबी
5368 सुरेश रैना, सीएसके
5158 रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस
5037 डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद
5044 शिखर धवन, दिल्ली कैपिटल्स 

गौर हो कि किंग्स इलेवन के खिलाफ धवन ने 61 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन की पारी खेली थी। धवन के अलावा दिल्ली कैपिटल्स का कोई भी खिलाड़ी 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। धवन की बदौलत ही टीम 164 रन बना सकी थी जो टीम को जीताने के लिए काफी साबित नहीं हुआ और किंग्स इलेवन को 5 विकेट से जीत मिली। 

Sanjeev