2018 के टी-20 किंग बने शिखर धवन, कोहली-रोहित को छोड़ गए पीछे

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 07:42 PM (IST)

जालन्धर : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा के मैदान पर खेले गए पहले टी-20 में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन महज 42 गेंदों में 72 रन बनाकर दर्शकों का दिल तो जीत ले ही गए बल्कि साथ ही साथ 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। धवन न सिर्फ 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। बल्कि टी-20 में किसी एक साल में बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन (कोहली 641 रन साल 2016 में) को भी पीछे छोड़ गए हैं। धवन के नाम अब 646 रन दर्ज हो गए हैं जोकि उहें टॉप स्पॉट पर ले गया है।

शिखर धवन ने फखर जमां, रोहित को भी छोड़ा पीछे

2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड इससे पहले पाकिस्तान के फखर जमां के नाम था। फखर 576 रन बनाकर इस लिस्ट पर टाप पर चल रहे थे। धवन ने पहले तो 5 रन बनाकर फखर का यह रिकॉर्ड तोड़ा। बाद में टी-20 में किसी एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 
2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज


शिखर धवन (भारत) 648 रन 
फखर जमां (पाकिस्तान) 576 रन
बाबर आजम (पाकिस्तान) 563 रन
रोहित शर्मा (भारत) 567 रन
एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) 527 रन
कोलिन मुनरो (न्यूजीलैंड) 500 रन

Jasmeet