शिखर धवन ने मुंबई इंडियंस खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, गेल और विराट को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 09:45 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान धवन ने अपने नाम एक रिकॉर्ड बना लिया। धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज बन हैं। धवन ने मुंबई के खिलाफ 800 बाउंड्री लगा दी है और वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने टी20 के सभी दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

आईपीएल में बाउंड्री लगाने के मामले में धवन पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली और क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है। धवन के नाम आईपीएल में अब 800 बाउंड्री हो गई है। जबकि इस विराट कोहली 766 बाउंड्री लगाकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं टी20 के बॉस माने जाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल 761 बाउंड्री के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

धवन मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। धवन ने मुंबई के खिलाफ 869 रन बना लिए हैं। उनसे ज्यादा किसी भी बल्लेबाज ने मुंबई के खिलाफ इतने रन नहीं बटोरे हैं। धवन ने इस मामले में सुरेश रैना को पीछे छोड़ा है। रैना ने मुंबई के खिलाफ 824 रन बनाए हैं।

गौर हो कि मुंबई के खिलाफ शिखर धवन ने तेज तर्रार 50 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान शिखर धवन ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। धवन मुंबई के खिलाफ 12 बार टॉप स्कोरर रह चुके हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि धवन को मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी करना कितना अच्छा लगता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News