IPL: धवन ने अपने नाम दर्ज किया बड़ा रिकाॅर्ड, धोनी को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 08:30 PM (IST)

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल सीजन-11 के क्वालीफायर-2 मैच के दाैरान सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर शिखर धवन ने अपने नाम बड़ा रिकाॅर्ड दर्झ कर लिया। धवन ने 24 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चाैके आैर 1 छक्का शामिल रहा। इसी के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर के 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं। 

धोनी को छोड़ा पीछे
इस मामले में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी 174 मैच खेलकर 4,016 रन बना चुके हैं, वहीं धवन के नाम अब 142 मैचों में 4,032 रन दर्ज हो गए हैं। इसके अलावा धवन 4 हजारी बनने वाले 8वें बल्लेबाज बने। उनसे पहले सुरेश रैना, विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेन्द्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर, रोबिन उथप्पा आैर डेविड वाॅर्नर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड सुरेश रैना के नाम है। उन्होंने अब तक 171 पारियों में 4953 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 35 अर्धशतक जड़े हैं।

IPL में 4 हजारी बनने वाले 8 बल्लेबाज-
सुरेश रैना- 4953 
विराट कोहली- 4948    
रोहित शर्मा- 4493    
गौतम गंभीर- 4217    
रोबिन उथप्पा- 4127    
शिखर धवन- 4032    
महेन्द्र सिंह धोनी- 4016    
डेविड वाॅर्नर- 4014    

Punjab Kesari