शिखर धवन ने सोफी शाइन से रचाई शादी, रोहित-रैना पहुंचे, कोहली ने दी खास बधाई, देखें तस्वीरें
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 01:02 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज Shikhar Dhawan ने आयरलैंड की Sophie Shine के साथ शादी कर जीवन की नई पारी की शुरुआत की। 21 फरवरी को आयोजित इस समारोह में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ पहुंचे
धवन की शादी में उनके करीबी दोस्त Rohit Sharma अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ शामिल हुए। रोहित और धवन की जोड़ी ने टीम इंडिया के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं और उनकी दोस्ती लंबे समय से चर्चा में रही है।
Rohit Sharma × Shikhar Dhawan! ❤
— Rohit Sharma Fan (@hitmanfanfollow) February 22, 2026
- The Re - Union of Indian opening pairs. pic.twitter.com/WjxT87Ha1l
सुरेश रैना और अन्य सितारों की मौजूदगी
पूर्व भारतीय बल्लेबाज Suresh Raina भी अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में पहुंचे। दोनों ने साथ में टीम इंडिया के लिए कई मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा इरफान पठान और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी समारोह में नजर आए।
Suresh Raina at Shikhar Dhawan's Wedding. 💛#शिखरध्वन pic.twitter.com/DPpQBRNjbQ
— Suraj yadav (@SurajYadav6162) February 22, 2026
Participated in wedding of cricketer shikhar Dhawan. Wishing a happy married life to him.@SDhawan25 @ImRo45 @IrfanPathan pic.twitter.com/P3qHe2a9fe
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) February 21, 2026
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर दी बधाई
हालांकि Virat Kohli समारोह में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए धवन को शुभकामनाएं दीं। धवन की शादी की तस्वीर पर कोहली ने कमेंट किया — 'मुबारकां जट जी.' उनका यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
धवन का अंतरराष्ट्रीय करियर
2010 में डेब्यू करने वाले धवन ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में अहम योगदान दिया:
34 टेस्ट – 2315 रन
167 वनडे – 6793 रन
68 टी20I – 1759 रन; उन्होंने जुलाई 2021 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

