शिखर धवन ने सड़क पर बच्चों के साथ की मस्ती, फ्लाइंग Kiss देते लिखी यह बात

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2019 - 09:16 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से पहले मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। शिखर धवन की वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैचों में सिलेक्शन नहीं हुई थी। ऐसे में वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले इन दिनों अपनी प्रैक्टिस पर जोर दे रहे हैं। इस दौरान शिखर धवन कार में वक्त निकालकर सड़कों पर निकले। इस दौरान रास्ते में उन्हें बच्चे खेलते दिखे तो उन्होंने गाड़ी रोक दी। 

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

No better way to begin a Sunday.. Feels so good to spread love, it's the best gift you can give to someone. Loved his smile and his character. God bless him. Have a good day you all🙏 😊

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on Aug 31, 2019 at 8:44pm PDT


शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- रविवार की शुरुआत करने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता। प्यार फैलाकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। यह वो सबसे शानदार तोहफा है जो आप किसी को दे सकते है। इस बच्चे की मुस्कान और इसका कैरेक्टर मुझे काफी पसंद आया। ईश्वर की कृपा बनी रहे इसपर।

शिखर धवन की टीम में वापसी 

बता दें कि शिखर धवन क्रिकेट विश्व कप के दौरान अंगूठे में चोट लगने के चलते शुरुआती तीनों मैचों के बाद ही टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। अंगूठे की चोट से उभरकर उन्होंने टीम इंडिया में वापसी तो की लेकिन अब तक वह प्रभावित नहीं कर पाए हैं। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के साथ होने वाली टी-20 और टेस्ट सीरीज उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है।

Jasmeet