शिखर धवन ने युवी का ‘बॉटल कैप चैलेंज’ कबूला, लगाया स्टीक स्ट्रोक

punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2019 - 07:01 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पिछले महीने विश्व कप के दौरान अंगूठे में लगी चोट के बाद पहली बार बल्ला पकड़ा लेकिन वह अब भी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। धवन को पूर्व भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह ने ‘बॉटलकैपचैलेंज’ के लिए नामित किया जिसके बाद इस बल्लेबाज ने बल्ला पकड़ा। धवन के अलावा युवराज ने ब्रायन लारा, क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर को भी यह चुनौती दी।

 


धवन ने क्लीप ट्वीट करते हुए कहा- युवी पाजी, यह मेरा ‘बॉटलकैपचैलेंज’ है। चोट के बाद मैं पहली बार बल्ला पकड़ रहा हूं। वापसी करना अच्छा लग रहा है। ‘बॉटलकैपचैलेंज’ इस समय सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसमें चुनौती दिए जाने वाले को बोतल का ढक्कन हाथ लगाए बिना खोलना होता है। कई जानी मानी हस्तियों ने इसमें हिस्सा लिया है जिसमें क्रिकेटर भी शामिल हैं।

Jasmeet