टीम इंडिया के क्रिकेटर शिखर धवन ने घर आए 2 नए मेहमान, गब्बर ने यूं किया स्वागत

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2020 - 11:32 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन लाॅकडाउन में अपने घर में रहकर फैमली के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते रहते है। जहां वे सोशल मीडिया पर आए दिन तस्वीरें और वीडियो डालते रहते है। ऐसे में धवन के घर दो नए मेहमान आए है। जिसकी जानकारी गब्बर ने खुद दी।


दरअसल, धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर डालते हुए कैप्शन लिखा, आज इन दो क्यूटीज (प्यारे) को गोद दिया। क्लोई और वैलेंटाइन हमारे परिवार के नए सदस्य हैं।' धवन के इस कदम से लोग उनके फैन हो गए हैं। उनका कहना है कि कुत्ता खरीदने से बेहतर हैं उन्हें गोद लेना। बता दें, धवन को जानवरों से बेहद लगाव है। जहां वह समय-समय पर उनकी मदद करते नजर आते ही रहते है। 


गौर हो कि धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते कहा था कि इस मुश्किल समय में भूखे जानवरों को खाना खिलाना बहुत जरूरी है और यह बात अपने बेटे को सिखाते हुए मुझे बहुत गर्व हो रहा है। हर किसी से गुजारिश है कि वो अपने हिस्से की मदद करें।' बात दें कि इस वीडियो में धवन अपने परिवार यानी बेटे जोरावर और पत्नी आयशा के साथ गायों को खाना खिला रहे है। जिसे फैंस ने गब्बर की जमकर तारीफ की।

neel