‘बॉलीवुड फिल्म’ में नजर आएंगे Shikhar Dhawan, शूटिंग पूरी, अंदर की जानकारी आई बाहर

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 10:40 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को उनके फैंस बॉलीवुड फिल्म में देख सकेंगे। धवन ने बीते दिनों ही एक फिल्म की शूटिंग पूरी की है। हालांकि अभी तक इसका नाम सामने नहीं आया है लेकिन बताया जा रहा है कि उनका किरदार दमदार है। वह किन्हीं आम क्रिकेट सितारों की तरह फिल्म में कैमियो को रोल नहीं निभाएंगे। धवन की बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री बाबत मुंबई की मशहूर पत्रिका ने दावा किया है कि जल्द यह क्रिकेटर एक फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभाता हुआ नजर आएगा। 

बताया जा रहा है कि धवन पहले से ही बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री के लिए प्रयासरत थे। क्योंकि उनके बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। ऐेसे में उनके फैंस को उम्मीद भी थी कि वह किन्ही फिल्म में जरूर नजर आ सकते हैं। लेकिन अब खबर आई है कि उन्हें बॉलीवुड फिल्म में महत्वपूर्ण रोल मिला है। अगर उनकी अदाकारी को पसंद किया गया तो धवन आगे भी और काम करने से कभी हिचकचाहट नहीं दिखाएंगे। 

 

धवन वैसे भी फिल्मों की प्रमोशन में भी देखे जाते रहे हैं। बीते साल अक्तूबर में धवन को अक्ष्य कुमार की फिल्म राम सेतु के सेट पर देखा गया था। पहले कहा गया कि धवन इसी फिल्म में रोल कर रहे हैं लेकिन बात में इन बातों को नकार दिया गया था। धवन पहले से ही अक्ष्य के करीबी दोस्तों में रहे हैं ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अक्ष्य उन्हें रोल देंगे। इसी तरह रणवीर सिंह के साथ भी धवन की अच्छी दोस्ती है। दोनों को फिल्म 83 के प्रमोशन के दौरान एकसाथ देखा गया था। 

वैसे भी धवन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। उनकी इंस्टा. रूील्स फैंस खूब पसंद करते हैं। अभी शिखर धवन आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। इस दौरान साथियों के साथ बनाई गई उनकी रूील्स खूब पसंद की जा रही है। खास तौर पर टीम कप्तान मयंक अग्रवाल, तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के साथ बनाई उनकी रूील्स खूब पॉपुलर हुई थी। 

Content Writer

Jasmeet