RCB vs RR : डैथ ओवर के नए सिक्सर किंग बन रहे शिमरोन हेटमायर, देखें आंकड़े

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 09:53 PM (IST)

खेल डैस्क : राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए 169 रन बनाए। राजस्थान का 18 ओर में स्कोर 127 रन था। लेकिन अंत के ओवरों मे बटलर और शिमरोन ने ऐसा गेयर बदला कि टीम 169 रन तक पहुंच गई। हेटमायर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पारी समाप्त की। शिमरोन इसी के साथ 2021 के बाद से डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। देखें रिकॉर्ड-

15 : शिमरोन हेटमायर
13 : एबी डिविलियर्स
10 : कीरोन पोलार्ड
10 : रवींद्र जडेजा
07 : दिनेश कार्तिक
07 : अंबाती रायडू

राजस्थान रॉयल्स की अगर बात करें तो इस सीजन में उनके बल्लेबाज सबसे ज्यदा स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। अगर औसतन स्ट्राइक रेट की बात की जाए तो 3 मैच होने तक राजस्थान 157.50 तक पहुंच चुकी है। दूसरे नंबर केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स हैं जिनके बल्लेबाज औसतन 143.42 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। इसी तरह पंजाब किंग्स 138.95, मुंबई इंडियंस 138.75, दिल्ली कैपिटल्स 136.52, गुजरात लायंस 132.77, चेन्नई सुपर किंग्स 127.30, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 127.12, कोलकाता नाइट राइडर्स 124.12 तो सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों की औसतन स्ट्राइक रेट 119.17 है।

हेटमायर ने इस सीजन में बल्ले से रन बरसाए हैं। मध्यक्रम में आते हेटमायर ने हैदराबाद के खिलाफ पहले मुकाबले में 32, मुंबई के खिलाफ 35 तो बेंगलुरु के खिलाफ 42 रन बनाए। सीजन में वह अब तक 8 छक्के भी लगा चुके हैं।

Content Writer

Jasmeet