शिव कपूर ने संयुक्त बढ़त हासिल की, चार भारतीय शीर्ष 10 में

punjabkesari.in Saturday, Nov 16, 2019 - 08:44 PM (IST)

गुरूग्राम : भारतीय गोल्फर शिव कपूर ने पैनासोनिक ओपन के दूसरे दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेलकर संयुक्त बढ़त हासिल की। शीर्ष 10 में 4 भारतीय शामिल हैं और शिव तीन गोल्फरों के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हैं। शिव के साथ शीर्ष 10 में राशिद खान (67, 70), एस चिक्कारंगप्पा (69, 68) और विक्रांत चोपड़ा (67, 70) सात अंडर के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर चल रहे हैं।
टूर्नामेंट के शुरूआती दो दिनों में धुंध के कारण इसे 54 होल का कर दिया गया और आज सभी ने सुबह सात बजे शुरूआत की। कट एक अंडर का था जिसमें 67 खिलाडिय़ों ने जगह बनाई जिसमें से 30 भारतीय रहे। शिव कपूर आस्ट्रेलिया के एडम ब्लिथ (71, 63) और टेरी पिलकादारिस (68, 66) के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News