भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने रचाई शादी, फोटो शेयर कर दी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 12:56 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे शादी के बंधन में बंध गए हैं। शिवम दुबे ने अंजुम खान के साथ रीति रिवाजों के अनुसार शादी की है। इसकी जानकारी शिवम दुबे ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है। शिवम दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें डालकर सभी को चौंका दिया और इसके साथ ही अपनी शादी की सूचना भी लोगों को दी।

शिवम दुबे ने इंस्टा पर शादी की फोट डालते हुए लिखा कि हम उस प्यार के साथ प्यार करते हैं जो प्यार के साथ करते थे। इसके आगे उन्होंने लिखा कि जो प्यार से बढ़कर था और यहीं से अब हमारा एक दूसरे के साथ रहने की शुरूआत होती है। जस्ट मैरिड। शिवम दुबे की पत्नी मुस्लिम समुदाय से संबंध रखती हैं और उनकी शादी में दोनों ही तरह के रीति रिवाज देखे गए।

View this post on Instagram

A post shared by shivam dube (@dubeshivam)

शिवम दुबे ने अपनी शादी हिंदु रीति रिवाजों के साथ-साथ मुस्लिम रीति रिवाजों में भी की। दोनों कपल इस शादी के दौरान काफी अच्छे लग रहे थे। वहीं शिवम दुबे की शादी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जैसे ही शिवम दुबे की शादी का पता लोगों को चला तो वह उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे।

शिवम दुबे को उनके साथ खिलाड़ियों ने भी जिंदगी की नई शुरूआत के लिए शुभकामनाएं दी। भारतीय टीम के खिलाड़ी और मुंबई के उनके साथी श्रेयस अय्यर ने भी शिवम दुबे को शादी की बधाई दी। उन्होंने बधाई देते हुए लिखा कि बधाई हो मेरे भाई। इसके महिला टीम के कोच रमेश पवार ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।
 

Content Writer

Raj chaurasiya