भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने से बौखलाए पर शोएब अख्तर, दिया विवादित बयान

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 07:28 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत की शानदार जीत के साथ समाप्त हुए टी20 विश्व कप की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। जहां क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की, वहीं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Shoaib Akhtar के विवादित बयान ने एक बयान ने नई बहस छेड़ दी। 

भारत की ऐतिहासिक जीत ने रचा नया रिकॉर्ड 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारतीय टीम के लिए बेहद खास रहा। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से मात दी। इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम बन गया। इसके अलावा भारत घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला भी पहला देश बन गया। इससे पहले भारतीय टीम 2007 और 2024 में भी यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीत चुकी थी। इस जीत ने भारतीय क्रिकेट को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई।

शोएब अख्तर का बयान 

भारत की जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक टीवी शो में ऐसा बयान दिया जिसने क्रिकेट जगत में बहस छेड़ दी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में भारत का दबदबा खेल के लिए अच्छा नहीं है। अख्तर ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि यह स्थिति ऐसी है जैसे किसी मोहल्ले में एक अमीर बच्चा गरीब बच्चों को खेल के लिए बुलाता है और फिर अपनी शर्तों पर खेल कर जीत जाता है।  

फाइनल से पहले अलग था अख्तर का रुख

दिलचस्प बात यह है कि फाइनल मैच से पहले शोएब अख्तर का रुख कुछ अलग नजर आया था। उस समय उन्होंने भारतीय टीम को मजबूत बताया था और कहा था कि न्यूजीलैंड पर दबाव ज्यादा रहेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि भारत पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी क्योंकि देश के करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों की उम्मीदें टीम से जुड़ी रहती हैं। इसके बावजूद उन्होंने यह भी कहा था कि क्रिकेट के हित में न्यूजीलैंड का जीतना अच्छा होगा।

गौतम गंभीर की तारीफ भी की

विवादित टिप्पणी के बावजूद शोएब अख्तर ने भारतीय टीम के मुख्य कोच Gautam Gambhir की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि बड़े टूर्नामेंट में सफलता हासिल करने के लिए खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना बेहद जरूरी होता है और गंभीर इस मामले में अच्छा काम कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Mohammad Amir ने भी भारत की जीत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की कमजोर रणनीति ने भी भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

फाइनल मुकाबले में भारत का दमदार प्रदर्शन

फाइनल मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। विकेटकीपर बल्लेबाज Sanju Samson ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 89 रन बनाए। उनके अलावा Abhishek Sharma ने 52 रन और Ishan Kishan ने 54 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। इस मजबूत स्कोर के जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों में Jasprit Bumrah ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं ऑलराउंडर Axar Patel ने भी 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News