चौथी शादी करने जा रहे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक, जानें कौन है होने वाली बेगम
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 02:20 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि वह चौथी शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी होने वाली दुल्हन पाकिस्तानी टेलीविजन एक्ट्रेस वनीज़ा सत्तार हो सकती हैं। यहां तक कि कुछ मीडिया दावों में 27 फरवरी 2026 को निकाह की संभावित तारीख भी बताई जा रही है। हालांकि, अब तक न तो मलिक और न ही वनीज़ा ने इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि की है।
अटकलों ने बढ़ाई हलचल
इन खबरों के सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स लगातार इस खबर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट करना जरूरी है कि फिलहाल यह केवल मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया अटकलों पर आधारित जानकारी है। आधिकारिक बयान आने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
पहले भी सुर्खियों में रही है निजी जिंदगी
Shoaib Malik की निजी जिंदगी पहले भी काफी चर्चा में रही है। उनकी पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार Sania Mirza से निकाह किया, जो लंबे समय तक मीडिया की सुर्खियों में रहा। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तानी अभिनेत्री Sana Javed से शादी की थी। अगर वनीजा सत्तार से शादी की खबर सच साबित होती है, तो यह मलिक की चौथी शादी होगी।
कौन हैं वनीजा सत्तार?
वनीजा सत्तार पाकिस्तान की उभरती हुई टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्हें हम टीवी के ड्रामा Laadli में नाजो के किरदार से पहचान मिली। इस सीरियल में उन्होंने एक जटिल और बिगड़ैल छोटी बहन की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वनीजा कराची की रहने वाली हैं और उन्होंने कराची यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 1,27,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर अपनी मां और बहन के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

