IPL शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को झटका, इस खिलाड़ी ने नाम वापस लिया!

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2020 - 10:20 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: बेशुमार दौलत से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च को मुंबई के आइकोनिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मौजूदा चैम्पियन मुंबई इडियंस टीम अपने घर में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स से खिताब बचाने के अपने अभियान का आगाज करेगी। ऐसे में आईपीएल शुरू होने से पहले  दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटाका लगा है। जहां इंग्लैंड के खिलाड़ी क्रिस वोक्स ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है।

दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक वोक्स ने खुद को आने वाले इंग्लिश समर के लिए फिट रखने के लिए आईपीएल से अपना नाम वापस लिया है। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर का टीम से बाहर होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका है। आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

neel