शुभंकर वर्ष के उदीयमान गोल्फर बनने वाले पहले भारतीय बने

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 01:31 PM (IST)

दुबई: शुभंकर शर्मा डीपी विश्व टूर गोल्फ चैंपियनशिप के चौथे दिन रविवार को यहां 80 का कार्ड खेलने के बावजूद यूरोपीय टूर में ‘सर हेनरी कॉटन रूकी ऑफ द ईयर’ वर्ष के उदीयमान गोल्फर का खिताब हासिल करने वाले पहले भारतीय गोल्फर बने। शुभंकर से पहले जान राह्म (2017), वांग जेयुनघुन (2016), बेयोंग हुन अन (2015) और ब्रुक्स कोइप्का (2014) रूकी ऑफ द ईयर रहे हैं। 

खिताब हासिल करने वाले पहले भारतीय

यूरोपीय टूर में यह खिताब हासिल करने वाले वह पहले भारतीय है हालांकि अर्जुन अटवाल (1995), शिव कपूर (2005) और सी मुनियाप्पा (2009) एशियाई टूर में रूकी ऑफ द ईयर रहे हैं। शुभंकर के लिए यूरोपीय टूर का समापन निराशाजनक रहा जिन्होंने डीपी विश्व टूर गोल्फ चैम्पियनशिप के चौथे दौर में आठ ओवर 80 का कार्ड खेला।

शनिवार को तीसरे दौर के बाद कुल 10 अंडर के स्कोर के साथ वह संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर थे लेकिन आज वह अपना लय बरकरार नहीं रख सके और 72 होल के खेल के बाद संयुक्त रूप से 41वें स्थान पर रहे। शुभंकर 28वें स्थान पर रहते हुए रेस टू दुबई का टिकट पाने में भी सफल रहे। अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट के में शीर्ष 30 गोल्फरों को खेलने का मौका मिलता है।          

neel