ओपनिंग पर आते ही चमके शुभमन गिल, जड़ चुके हैं तीन फिफ्टी

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2019 - 11:06 AM (IST)

जालन्धर : मोहाली के मैदान पर एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स के शुभमन गिल एक बार फिर से चमके। दरअसल शुभमन को सीजन में केवल तीन ही बार केकेआर ने ओपनिंग पर मौका दिया था। इनमें से दो बार वह अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। इससे पहले उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन में पहली बार ओपनिंग पर भेजा गया था। तब उन्होंने 65 रन बनाए थे। इसके बाद बेंगलुरु के खिलाफ जब उन्हें मौका मिला तो वह केवल 14 रन ही बना पाए। फिर मुंबई के खिलाफ उनके महत्वपूर्ण 76 रन आए। अब पंजाब के खिलाफ 63 रन बनाकर उन्होंने खुद को बतौर सलामी बल्लेबाज साबित कर दिया है। 

20 से कम उम्र में लगा चुके चार अर्धशतक
शुभमन गिल 20 से कम उम्र में चार अर्धशतक लगाने वाले पहले प्लेयर बन गए हैं। पंजाब के खिलाफ अर्धशतक लगाने से पहले शुभमन राजस्थान के संजू सैमसन, इशान किशन, रिषभ पंत और पृथ्वी शॉ (3-3) के साथ बराबरी पर थे।

Jasmeet