शुभमन गिल को ऐतिहासिक पारी के भावजूद इस बात का अफसोस, इंग्लैंड के खिलाफ ठोके 269 रन

punjabkesari.in Friday, Jul 04, 2025 - 02:18 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : शुभमन गिल का 269 रन अब SENA देशों में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट की पहली पारी के दूसरे दिन दोहरा शतक लगाया जिसमें 30 चौके और 3 छक्के शामिल थे। 25 वर्षीय भारतीय ने कप्तान के तौर पर इंग्लैंड की धरती पर किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सर्वोच्च टेस्ट स्कोर के साथ इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह तिहरे शतक से चूक गए। 

PunjabKesari

BCCI द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में गिल अपने माता-पिता के संदेश से आश्चर्यचकित थे। उनके पिता ने कहा, 'शुभमन बेटा, बहुत बढ़िया खेला। बैटिंग देखकर बहुत मजा आया। और दिल में बहुत शुकुन मिला... बहुत गर्व महसूस हुआ। हालांकि उनकी माँ ने उन्हें गर्मजोशी से मुस्कुराते हुए आशीर्वाद दिया। गिल स्पष्ट रूप से भावुक हो गए और मुस्कुराए। उन्होंने कहा, 'यह मैसेज मेरे लिए बहुत मायने रखता है। बड़े होते हुए मैंने अपना लगभग सारा क्रिकेट अपने पिता के लिए खेला। जब भी क्रिकेट की बात आती है, तो मैं केवल उन्हीं और अपने सबसे अच्छे दोस्त की बात सुनता हूं। लेकिन हां... इसने मुझे यह भी याद दिलाया कि मैं अपना तिहरा शतक चूक गया!' 

PunjabKesari

गिल के प्रयास ने उन्हें मंसूर अली खान पटौदी के बाद टेस्ट दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के भारतीय कप्तान, SENA देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान और विराट कोहली के 254* को पीछे छोड़ते हुए अब तक के सर्वोच्च स्कोर वाले भारतीय टेस्ट कप्तान बना दिया। यह कोहली के 2016 के कारनामे के बाद से भारत का विदेशी टेस्ट में पहला दोहरा शतक भी था। ऐतिहासिल पारी ढोल की थाप ने उनका होटल में स्वागत किया, लेकिन गिल का मन अभी भी अपने छूटे हुए मील के पत्थर पर थी। वह तिहरा शतक बनाने वाले केवल तीसरे भारतीय बन सकते थे। वीरेंद्र सहवाग (दो बार) और करुण नायर अब तक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले केवल दो खिलाड़ी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News