यूथ क्रिकेट के 'Brand Ambassador' कहे जाने वाले शुभमन गिल का शुरुआती जीवन, सुबह 4 बजे जाते थे एकेडमी

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 12:44 PM (IST)

स्पोर्टस डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन समाप्त हो गया है। आईपीएल 2023 में सार्वाधिक रन बनाने वाले और ऑरेंज कैप हासिल करने वाले युवा खिलाड़ी शुभमन गिल के नाम ने धमाल मचा रखा है। इसी के साथ यूथ क्रिकेट के 'ब्रांड अंबेस्डर' कहे जाने वाले शुभमन गिल के शुरुआती जीवन के बारे में बताने जा रहे है।

शुभमन गिल का जन्म और शिक्षा 
गिल का जन्म 8 सितंबर 1999, पंजाब में हुआ था और उनके परिवार में पिता- लखविंदर सिंह, मां- कीरत गिल, बहन- शाहनील कौर गिल है। गिल ने 12वीं तक की पढ़ाई की है।

शुरुआती जीवन: तीन साल की उम्र में देखते थे क्रिकेट मैच 
शुभमन जब तीन साल के थे तभी से टीवी पर क्रिकेट मैच देखने लगे थे लखविंदर बताते है कि दूसरे बच्चे जहां खेलने के लिए खिलौने मांगते है वहीं शुभमन खेलने के लिए बैट मांगते था। इस दीवीनगी को देखकर लखविंदर उन्हें 8 साल की उम्र में मोहाली ले कर चले गए। यहीं मोहाली क्रिकेट एकेडमी में दाखला करा दिया। साथ ही किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहने लगे।  शुभमन को शुरुआत में प्रैक्टिस उनके पिता ने कराई। गिल के लिए उन्होनें खेत में ही मैदान तैयार करवाया था। बैटिंग की अधिक प्रैक्टिस के लिए खेत में काम करने वाले युवाओं से बॉलिंग करवाते थे। शुभमन को आउट करने पर पिता 100 रुपए इनाम देते थे। लाल रंग की टॉवल को लकी मानते है और बैटिंग करते वक्त हमेशा साथ रखते है। 

करियर 
शुभमन गिल के पिता बताते है कि भले ही शुभमन का एडमिशन एकेडमी में करवा दिया था, लेकिन क्रिकेट की प्रेक्टिस वे खूद ही करवाते थे। 9 साल की उम्र में शुभमन गिल  को 1500 शॉर्ट बॉल की प्रैक्टिस कराते थे। यही कारण है कि यह बल्लेबाज शुरु से ही बैटिंग में रिकॉर्ड बना रहा है। आपको बता दें की गिल ने 14 साल की उम्र में अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट कॉमपिटशन में 587 रन की ऑपनिंग पार्टनरशिप की थी जो कि एक रिकॉर्ड है। शुभमन गिल के प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत 2017 में पंजाब की रणजी टीम से हुई और 2017 में ही इन्हे अंडर-19 की वर्ल्ड क्रिकेट टीम कोलकता नाइट राइर्डस में शामिल कर लिया। 2022 में गुजरात टाइटन से खेलकर गिल ने आईपीएल में अलग पहचान बनाई। भारतीय के लिए 2019 में वन-डे, 2020 में टेस्ट और 2023 में टी-20 डेब्यू किया। इसी के साथ वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में खेलने जा रहे है।

 

क्रिकेट में अब तक का सफर
- अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद इन्हें यूथ क्रिकेट का ब्रैंड अंबेस्डर कहा जाने लगा।
- क्रिकेट के इतने दीवाने थे कि दिन भर खेलने और रात को बैट और बॉल सिराहने रखकर सोते थे।
- 2013-14 और 2014-15 में बीसीसीआई का बेस्ट जूनियर क्रिकेट का ऑवार्ड मिल चुका है। 
- सितंबर 2022 में, शुभम गिल को 2022 काउंटी चैंपियनशिप सीजन के लिए ग्लैमर्गन द्वारा विदेशी खिलाड़ी के रुप में साइन किया था।
- आईपीएल 2023 के 17 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन के बनाए है।

 

News Editor

Rahul Singh