शुभमन गिल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक, रोहित शर्मा को पछाड़ा

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 04:33 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और सीरीज के अंतिम वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक लगा दिया है। इस शतक के साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। 

शुभमन गिल ने तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। इसी के साथ ही वह वनडे में देश से बाहर शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 22 साल 348 दिन में यह कमाल किया और रोहित शर्मा को पछाड़ा। रोहित ने 23 साल 28 दिन में वनडे में ये रिकॉर्ड बनाया था। रोहित ने भी वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाया था। वहीं पहले नम्बर पर युवराज सिंह और दूसरे पर विराट कोहली हैं जिन्होंने क्रमशः 22 साल 41 दिन और 22 साल 315 दिन में ये रिकॉर्ड बनाया था। 

वनडे में विदेशी शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय

22yr 41d - ऑस्ट्रेलिया में युवराज सिंह
22yr 315d - इंग्लैंड में विराट कोहली
22yr 348d - जिम्बाब्वे में शुभमन गिल*
23yr 28d - जिम्बाब्वे में रोहित शर्मा 

पिछले 6 वनडे मैचों में शुभमन गिल का प्रदर्शन 

64 (53)
43 (49)
98* (98)
82* (72)
33 (34)
130 (97) 

भारत के लिए पहले 10 वनडे में सर्वाधिक रन ️

शुभमन गिल: 499
श्रेयस अय्यर: 476
नवजोत सिद्धू: 455
शिखर धवन: 432 

हरारे में शुभमन गिल का रिकॉर्ड 

शतकीय पारी के बाद शुभमन गिल 

सीरीज जीत पर केएल राहुल ने शेयर की पोस्ट 

Koo App
ਸੀਰੀਜ਼ ਜਿੱਤਣ ’ਤੇ ਟੀਮ ਇੰਡੀਆ ਨੂੰ ਵਧਾਈ। ਇਸ ਸੀਰੀਜ਼ ਵਿਚ ਟੀਮ ਇੰਡੀਆ ਲਈ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀਆਂ ਸਕਾਰਾਤਮਕ ਗੱਲਾਂ ਹਨ ਅਤੇ ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਨੂੰ ਮੈਨ ਆਫ ਸੀਰੀਜ਼ ਬਣਨ ’ਤੇ ਮੇਰੀਆਂ ਬਹੁਤ-ਬਹੁਤ ਵਧਾਈਆਂ। ਉਸ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਤੇ ਭਾਰਤ ਲਈ ਮੈਚ ਜਿੱਤਦੇ ਦੇਖ ਕੇ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋਈ ਅਤੇ ਜ਼ਿੰਬਾਬਵੇ ਟੀਮ ਨੂੰ ਲੜਦਿਆਂ ਦੇਖ ਕੇ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋਈ। ਆਖ਼ਰੀ ਓਡੀਆਈ ਵਿੱਚ ਸਖ਼ਤ. ਮੈਂ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਜ਼ਿੰਬਾਬਵੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਇੱਥੋਂ ਅੱਗੇ ਚੰਗਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰੇ। #indiavszim#cricket#series ਹੈ
 
- Vrv Singh (@Vrv_Singh) 22 Aug 2022

गौर हो कि गिल ने अपनी पारी के दौरान कुल 97 गेंदों पर 1134 की औसत से कुल 130 रन की पारी खेली जिसमें 15 चौको और एक छक्का शामिल था। इसी की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट गंवाकर जिम्बाब्वे को 290 रन का लक्ष्य दिया। इससे पहले भारत ने जिम्बाब्वे को पहले और दूसरे वनडे मैच में भी मात दी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News