एस.आई. के कवर पेज पर आई नाओमी ओसाका

punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 05:06 PM (IST)

नई दिल्ली : नाओमी ओसाका ओलंपिक से पहले मशहूर अमेरिकी मैगजीन स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड (एस.आई.) के कवर पेज पर नजर आई हैं। 23 वर्षीय नाओमी टोक्यो खेलों में हिस्स लेने को लेकर उत्साहित है। इसी साल अपनी स्विमवीयर रेंज लॉन्च करने वाले नाओमी का एस.आई. स्विमसूट ईशू में आना सबको रोमांचित कर रहा है। एसआई स्विमसूट अंक एक वार्षिक पत्रिका है जिसमें महिला एथलीटों और मशहूर हस्तियां स्विमवीयर मॉडलिंग करते नजर आती हैं। कवर फोटोग्राफ को अमेरिकी संस्कृति में प्रतिष्ठित माना जाता है, हाल के वर्षों में रोंडा रौऊजी और एलेक्स मॉर्गन भी इसके कवर पर छप चुकी हैं।

एसआई स्विमसूट के प्रधान संपादक एमजे डे ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि नाओमी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में से एक है। वह कवर पेज पर सही हैं। उसने अपने प्रारंभिक वर्षों में कई बड़े खिताब जीते हैं। और अब वह ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं। जब समानता, सामाजिक न्याय और मानसिक स्वास्थ्य की बात आती है तो हम नाओमी को उसके जुनून, ताकत और शक्ति के लिए जानते हैं। 

इस साल की शुरुआत में स्विमसूट रेंज लॉन्च करने वाली ओसाका के साथ कवर पेज पर संगीतकार मेगन थे स्टैलियन और ट्रांसजेंडर मॉडल लेयना ब्लूम को भी जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन टोक्यो खेलों में महिला एकल स्पर्धा जीतने के लिए पसंदीदा खिलाडिय़ों में से एक हैं।

वोग के लिए नाओमी का फोटोशूट

Content Writer

Jasmeet