Ranji Trophy में फिर दिखा Siddu Moose wala का क्रेज, अब इस बल्लेबाज ने मनाया जश्न
punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 09:34 PM (IST)
खेल डैस्क : मरहूम सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दीवानगी हर किसी के सिर पर चढ़कर बोल रही है। खास तौर पर रणजी ट्रॉफी फाइनल के दौरान क्रिकेटर में इसका जोरदार क्रेज देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के खिलाफ फाइनल में जहां शुक्रवार को मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने शतक लगाकर मूसेवाला स्टाइल में जश्न मनाया था वहीं, शनिवार को मध्य प्रदेश की ओर से शतक लगाने के बाद यश दुबे ने भी कुछ इसी तरह सेलिब्रेशन मनाया। दुबे का यह शतक तब सामने आया है जब मुंबई ने पहले खेलते हुए 374 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। दुबे के साथ क्वार्टर फाइनल में शतक लगाने वाले शुभम शर्मा भी एक बार फिर से शतक लगाने में सफल रहे।
बहरहाल, दुबे ने शम्स मुलानी की गेंद पर हार्दिक को कैच थमाने से पहले 336 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 133 रन बनाए। दुबे का यह शतक इसलिए भी अहम है क्योंकि अगर उनकी टीम फाइनल जीती तो वह रणजी ट्रॉफी पहली बार जीतेगी। दुबे ने शतक बनाने के बाद ‘सिद्धू मूसेवाला’ की तरह जांघ पर हाथ मारने के बाद अंगुली को आसमान की उठाकर जश्न मनाया।
That 1?0?0? Feeling! ?? ??
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) June 24, 2022
What a fine ?? this has been by Yash Dubey in the @Paytm #RanjiTrophy #Final! ?? ?? #MPvMUM
Follow the match ?? https://t.co/xwAZ13U3pP pic.twitter.com/3eqSSmbDfm
मैच की बात करें तो मुंबई ने पहले खेलते हुए यशस्वी जायसवाल के 78 तो सरफराज खान के 134 रनों की बदौलत 374 रन बनाए थे। मध्य प्रदेश की ओर से यादव 106 रन देकर चार तो अनुभव अग्रवाल 81 रन देकर तीन विकेट निकालने में सफल रहे। वहीं, मध्य प्रदेश ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट खोकर 368 रन बना लिए हैं। यश और शुभम के शतकों के अलावा रजत पाटीदार भी अर्धशतक बना चुके हैं।