विराट कोहली का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचे सिकंदर रजा

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2023 - 06:38 PM (IST)

खेल डैस्क : जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा जबरदस्त फॉर्म में हैं और उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी यही प्रदर्शन किया। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 147 रन बनाए, जबकि जिम्बाब्वे ने मैच की आखिरी गेंद पर सिर्फ एक विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

रजा बल्ले और गेंद से स्टार रहे और उन्होंने तीन विकेट लिए और 65 (42) रन भी बनाए। सिकंदर ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता और इस उपलब्धि के साथ वह विराट कोहली के लंबे समय से चले आ रहे टी20ई रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए।

यह रजा का 14वां प्लेयर ऑफ़ द मैच पुरस्कार था और वह विराट के रिकॉर्ड की बराबरी करने से केवल एक पुरस्कार दूर हैं, जिनके नाम 15 प्लेयर ऑफ़ द मैच पुरस्कार हैं। इस बीच, जिम्बाब्वे के कप्तान ने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 13 पुरस्कार हैं।
 

Content Writer

Jasmeet