सिंदारोव नें जीता कैंडिडेट शतरंज का खिताब , गुकेश से खेलेंगे विश्व चैंपियनशिप
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 09:39 PM (IST)
साइप्रस ( निकलेश जैन ) फ़ीडे पुरुष कैंडिडेट शतरंज का खिताब उज़्बेकिस्तान के युवा ग्रैंड मास्टर जावोखीर सिंदारोव नें एक राउंड पहले ही 2 अंकों के अन्तर से जीतकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है । 20 वर्षीय सिंदारोव नें पिछले साल के अंत में भारत के गोवा में विश्व कप जीतकर फ़ीडे कैंडिडेट में जगह बनाई थी और पिछले कैंडिडेट में गुकेश की तरह ही वह पहली बार में ही कैंडिडेट जीतकर विश्व चैंपियनशिप में प्रवेश कर गए है

जहाँ इस साल के अंत में उनका सामना मौजूदा विश्व चैंपियन 19 वर्षीय भारत के डी गुकेश से होगा । यह शतरंज इतिहास की सबसे कम उम्र की विश्व चैंपियनशिप होगी जहाँ खिलाड़ियों की औसत उम्र सिर्फ़ 20 साल होगी । आज खेले गए मुक़ाबले में सिंदारोव नें अपने से सबसे नज़दीक चल रहे नीदरलैंड के अनीश गिरी को काले मोहरो से ड्रा पर रोकते हुए किसी भी तरह के उलटफेर की संभावना को ख़त्म करते हुए 9.5 अंक बनाकर ख़ुद को विजेता बना लिया है अब अगर वह आख़िरी राउंड हार भी जाते है तो वह कम से कम बाक़ी सभी से एक अंक आगे रहने वाले है । इससे पहले 2022 में रूस के यान नेपोमनिशी नें एक राउंड पहले कैंडिडेट जीता था ।

