मैच दौरान बोले साऊथ एक्टर सिवकार्थिकेयन- धोनी आ जाओ, 5 साल और खेलो

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 08:04 PM (IST)

नई दिल्ली : चेन्नई के मैदान पर जब भारतीय टीम विंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच खेल रही थी तभी साऊथ एक्टर सिवकार्थिकेयन भी मैच का मजा उठाने के लिए दर्शक दीर्घा में बैठे थे। सिवकार्थिकेयन ने मैच से पहले विशेष इंटरव्यू में धोनी को याद किया। उन्होंने कहा कि धोनी के लिए यह घरेलू मैदान हैं। उन्हें पूरे भारत के क्रिकेट फैंस वापस मैदान पर देखना चाहते हैं। फैंस चाहते हैं कि वह वापस आए और पांच साल और अपने फैंस का मनोरंजन करे। देखें वीडियो-

साऊथ के बड़े स्टार हैं सिवकार्थिकेयन 


सिवकार्थिकेयन को भी साऊथ फिल्मों में ऑलराऊंडर की भूमिका निभाते रहे हैं। बतौर एक्टर कई हिट फिल्में देने वाले सिवकार्थिकेयन प्लेबैक सिंगर के अलावा गाने लिखने के लिए भी जाने जाते हैं। वह टेलीविजन पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कई रियालिटी शो में गैस्ट एपीयरिंयस के साथ जज/एंकर की भी भूमिका निभाई है।

चेन्नई में धोनी को कहते हैं थाला


महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं। सीएसके का चेन्नई घरेलू मैदान हैं। ऐसे में यहां धोनी के फैंस की संख्या कई लाखों में हैं। यहां धोनी की दीवानगी इतनी है कि उनके नाम पर खाने-पीने या अन्य सामानों की दुकानें भी खुली हैं। 

Jasmeet