IPL 2022 से दूर होगा छठा इंग्लिश प्लेयर, आखिर क्यों हो रहा ऐसा, जानें 5 वजह

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 09:14 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल 2022 से इंग्लिश प्लेयर लगातार दूर होते जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में तेज गेंदबाज मार्क वुड का भी नाम जुड़ चुका है जोकि चोट से उभर नहीं पाए हैं। इससे पहले बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरैन, जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स भी घोषित कर चुके हैं कि वह आईपीएल का नया संस्करण नहीं खेलेंगे। आईपीएल 2021 से भी जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स, दाविद मलान, लियाम लिविंगस्टोन, मार्क वुड बाहर हो गए थे। आइए जानते हैं वजह कि संभवत: आखिर क्यों इंग्लिश प्लेयर आईपीएल नहीं खेल पाते।

इंगलैंड के प्लेयर क्यों हट रहे पीछे ?

एशेज में हार : इंगलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई एशेज सीरीज 0-4 से गंवानी पड़ी। इसके लिए बाद इंगलैंड के खिलाड़ी खूब आलोचनाओं का शिकार हुए। कहा गया- ट्वंटी-20 ज्यादा देने के कारण इंगलैंड ने यह सीरीज गंवाई।

मैच फीस : एलेक्स हेल्स और जेसन राय को आई.पी.एल. नीलामी में डेढ़ करोड़ रुपए मिलेंगे। जबकि जेसन पहले से ही ई.सी.बी. से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत मैच फीस, काऊंटी और द हंडर्ड की डील से 9.2 करोड़ रुपए ले रहे हैं। 

चोट से राहत : बेन स्टोक्स आई.पी.एल. मैच में लगी ऊंगली की चोट के चलते भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला चूक गए थे। आई.पी.एल. करीब 2 महीने चलता है ऐसे में चोटों से बचने के लिए इंगलैंड प्लेयर इसे छोड़ रहे हैं।

घर में होता विरोध : इंगलैंड के क्रिकेट प्रेमी आई.पी.एल. को इतनी त्वज्जो नहीं देते। ऐसे में एशेज हार के बाद कई खिलाड़ी अपने फैंस खो जाने के डर से आई.पी.एल. में हिस्सा नहीं लेते। 

यह भी एक चिंता : इंगलैंड ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट खेलता है। ऐेसे में प्रत्येक खिलाड़ी करीब डेढ़ महीने तक बाध्य हो जाता है। पिछले साल मोईन अली ने रैड-बॉल फार्मेट को छोड़ दिया था। आईपीएल के दौरान ही इंगलैंड टेस्ट सीरीज भी खेल रही थी जबकि मोईन अली आईपीएल में बिजी थे। इंगलैंड के अन्य प्लेयर न ऐसा करें इसलिए ईसीबी चिंतित हो सकता है।

आईपीएल 2022 में इंग्लैंड के खिलाड़ी
लियाम लिविंगस्टोन (पी.बी.के.एस.), जोस बटलर (आर.आर.), जोफ्रा आर्चर (एम.आई.), मोइन अली (सीएसके), मार्क वुड (एल.एस.जी.), जॉनी बेयरस्टो (पी.बी.के.एस.), क्रिस जॉर्डन (सी.एस.के.), जेसन रॉय (जी.टी.), डेविड विली (आर.सी.बी.), एलेक्स हेल्स (के.के.आर.), टाइमल मिल्स (एम.आई.), बेनी हॉवेल (पी.बी.के.एस.)

 

 

एशिया कप की तारीख घोषित, रोहित-विराट का खूब चलता है बल्ला, देखें टॉप स्कोरर-विकेटटेकर्स की लिस्ट

 

 

रेसिंग ट्रैक पर वापसी करना चाहती है पोर्नस्टार रेनी ग्रेसी, बोली- डर है लोग मुझे...

Content Writer

Jasmeet