SL A vs IND A: प्रियांश आर्य अजीब तरह से रन आउट हुए, थर्ड अंपायर ने भी नहीं दिया ध्यान
punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 02:25 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : मंगलवार को श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच ट्राई-नेशन सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में एक बहुत ही अजीब रन-आउट देखने को मिला। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह के जल्दी आउट होने के बाद भारतीय पारी को संभालने की जिम्मेदारी प्रियांश आर्य और ऋतुराज गायकवाड़ ने निभाई। हालांकि प्रियांश एक चौंकाने वाले रन-आउट का शिकार हुए और उनकी पारी समय से पहले ही खत्म हो गई। फैंस इस बात से हैरान थे कि थर्ड अंपायर ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि प्रियांश का बल्ला विकेट-कीपर के पैर से रुक गया था।
यह घटना पारी के 13वें ओवर में हुई। ऋतुराज ने गेंद को लॉन्ग-ऑफ की तरफ खेला और प्रियांश को दो रन लेने के लिए बुलाया। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश ने पहले तो हामी भरी, लेकिन बाद में हिचकिचाने लगे। आखिर में प्रियांश और ऋतुराज दोनों पिच के एक ही छोर पर पहुंच गए। हालांकि ऋतुराज अपने साथी से पहले क्रीज तक पहुंचे जिससे वह आउट से बच गए।
प्रियांश समय रहते अपनी क्रीज तक नहीं पहुंच पाए क्योंकि स्ट्राइकर एंड तक पहुंचने की होड़ में ऋतुराज से आगे निकलने की कोशिश करते समय उनका बल्ला विकेट-कीपर निरोशन डिकवेला के पैर के नीचे फंस गया था। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने इस आउट होने के तरीके पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि अगर प्रियांश का बल्ला विकेट-कीपर के पैर के नीचे न फसा होता, तो वे ऋतुराज से पहले क्रीज तक पहुंच जाते।
Weird way to get run out 😭😭
— HK (@potter_here18) June 9, 2026
What’s happening, Priyansh Arya got stopped by Dickwella to save Ruturaj 😭 pic.twitter.com/sLOFIg50VT
गौर हो कि भारत ए टीम ने बल्लेबाजी करते हुए रुतुराज गायकवाड़ के शतक और तिलक वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 277/6 का स्कोर बनाया। गायकवाड़ ने 114 गेंदों पर 101 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं तिलक ने 97 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इंडिया A के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी और तीन चौके भी लगाए थे, लेकिन श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने उन्हें आउट कर दिया। भले ही गायकवाड़ और तिलक के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला लेकिन टीम एक अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब रही।

