SL v ENG : जेम्स एंडरसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ग्लेन मैकग्राथ का यूनीक रिकॉर्ड तोड़ा

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 02:05 PM (IST)

नई दिल्ली : श्रीलंका के खिलाफ गाले के मैदान पर उतरे इंगलैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर का 30वां फाइव विकेट हॉल हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। एंडरसन टेेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट का आंकड़ा भी पार कर चुके हैं। देखें रिकॉर्ड

टेस्ट में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल
67 मुथैया मुरलीधरन, श्रीलंका
37 शेन वार्न, ऑस्ट्रेलिया
36 रिचर्ड हैडली, न्यूजीलैंड
35 अनिल कुंबले, भारत
34 रंगना हैराथ, श्रीलंका
30 जेम्स एंडरसन, इंगलैंड
29 ग्लेन मैकग्राथ, ऑस्ट्रेलिया

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट
800 मुथैया मुरलीधरन, श्रीलंका
708 शेन वार्न, ऑस्ट्रेलिया
619 अनिल कुंबले, भारत
606 जेम्स एंडरसन, इंगलैंड
563 ग्लेन मैकग्राथ, ऑस्ट्रेलिया

एशिया में 5 विकेट लेने वाला उम्रदराज बॉलर
38 साल, 177 दिन - जेम्स एंडरसन बनाम श्रीलंका, गाले 2020/21
37 साल, 145 दिन - रिचर्ड हैडली बनाम इंडिया मुंबई 1988/89
37 साल, 133 दिन - रिचर्ड हैडली बनाम इंडिया बेंगलुरु 1988/89
35 साल, 332 दिन - क्रिस मार्टिन बनाम इंडिया, अहमदाबाद 2010/11

Jasmeet