स्नेहा सिंह ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर में बढ़त बनाई

punjabkesari.in Wednesday, Aug 31, 2022 - 08:38 PM (IST)

हैदराबाद : स्नेहा सिंह ने बुधवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 11वें चरण में पहले दौर के बाद एक शॉट की बढ़त बना ली। स्नेहा ने छह बर्डी और दो बोगी से चार अंडर 68 का स्कोर बनाया। नयनिका सांगा, हिताषी बख्शी और श्वेता मानसिंह 3 अंडर 69 के स्कोर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं। स्नेहा एमेच्योर खिलाड़ी के रूप में मौजूदा सत्र में एक जीत दर्ज कर चुकी हैं जबकि पिछले सत्रों में भी उन्होंने जीत दर्ज की हैं। मौजूदा सत्र में चार खिताब जीतने वाली प्रणवी उर्स दो अंडर 70 के स्कोर से संयुक्त पांचवें स्थान पर चल रही हैं। कीर्तना आर नायर और सहर अटवाल भी संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News