तो क्या युवराज-हेजल के घर गूंजने वाली है ‘किलकारी’? अभी जानें

punjabkesari.in Saturday, Dec 15, 2018 - 03:48 PM (IST)

स्पोटर्स डेस्क (अतुल वर्मा): इसी साल 30 नवंबर को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने वाले भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और हेजल कीच (Hazel Keech) के घर जल्द किलकारी गूंज सकती है। लगातार सामने आ रही ख़बरों और सूत्रों की मानें तो जल्द युवराज और हेजल पापा-मम्मी बन सकते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में नजर आईं युवी की पत्नी हेजल के लुक से इस बात की चर्चाएं अब जोर पकड़ रही हैं कि युवी-हेजल के घर जल्द नन्हा मेहमान दस्तक दे सकता है और सूत्र बताते हैं कि जल्द ही दोनों ये खुशख़बरी अपने फैन्स के साथ साझा भी कर सकते हैं।

ईशा अंबानी की शादी में सहज नजर नहीं आईं हेजल

मुंबई में हुई ईशा अंबानी  और आनंद पीरामल की शादी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। जहां सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ पहुंचे तो वहीं युवराज सिंह भी अपनी पत्नी हेजल के साथ शादी में शामिल हुए, लेकिन इस दौरान हेजल ज्यादा सहज नजर नहीं आईं। सूत्रों की मानें तो वो बार-बार अपने पेट को कवर करती दिखीं। लिहाजा इस बात से ये कयास लगने अब शुरू हो गए कि हेजल और युवी जल्द मम्मी-पापा बनने वाले हैं। हालांकि दोनों की ओर से अभी तक इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि जल्द ही दोनों ये खुशख़बरी अपने फैन्स के साथ साझा कर सकते हैं।

30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे युवी-हेजल

बता दें कि युवराज और हेजल की शादी 30 नवंबर 2016 को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद हेजल ने खुद को बॉलीवुड की लाइम लाइट से दूर कर लिया था। वो आखिरी बार सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में नजर आई थीं। अब करीब 2 साल बाद हेजल पति युवराज के साथ ईशा अंबानी की शादी में नजर आईं।

शादी की दूसरी सालगिरह पर हेजल ने पोस्ट की थी एक फनी फोटो

बच्चों से है युवी-हेजल को बेहद लगाव

Atul Verma