''सूर्यवंशी को इंग्लैंड में पहले मैच से ही खिलाना होगा'', आयरलैंड से क्लीन स्वीप के बाद बोले गावस्कर

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 03:02 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद थी लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। इस पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी राय रखी और कहा कि उन्हें मौका दिया जा सकता था। 

गावस्कर ने आज तक से कहा, 'वैभव सूर्यवंशी जिस तरह की फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए उन्हें आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में अंतिम एकादश में जगह मिलनी चाहिए थी। अभिषेक और सैमसन को एक-एक मैच में मौका दिया जा सकता था और सूर्यवंशी को दोनों मैचों में मौका दिया जा सकता था। इस प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी को आजमाने के लिए यह एक अच्छा मंच था।' 

उन्होंने कहा, 'सूर्यवंशी को इंग्लैंड में पहले मैच से ही खिलाना होगा। टीम प्रबंधन को खराब फॉर्म वाले बल्लेबाजों को बाहर करके सूर्यवंशी को मौका देना चाहिए। भले ही आप अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को टीम में बनाए रखते हुए उन्हें तीसरे नंबर पर उतारें लेकिन सूर्यवंशी को एक जुलाई को इंग्लैंड में होने वाले पहले मैच में खेलना ही होगा। अगर आप पहले मैच में इंग्लैंड पर जीत दर्ज करना चाहते हैं तो सूर्यवंशी को खेलना ही होगा।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev