सौरव गांगुली ने रोहित और धवन पर उठाए सवाल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 10, 2018 - 06:31 PM (IST)

नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में पहले टेस्ट मैच में भारत की शर्मनाक हार पर सौरव गांगुली ने खिलाड़ियों के चयन को लेकर सवाल उठाए हैं। गांगुली के अनुसार अफ्रीका दौरे पर चयन किए गए रोहित और धवन की जगह पर अजिंक्य रहाणे और केएल राहुुल को टीम में ना शामिल करने पर अपनी नाराज़गी जताई है। 

गांगुली ने उठाए सवाल
पहले टेस्ट में दूसरी पारी को खेलने के लिए उतरी भारतीय टीम 72 रनों से इस मैच को अपने हाथों से गवां दिया। गांगुली ने एक मीडिया चैनल के ज़रिए कहा,‘‘ विदेशों में रोहित शर्मा और शिखर धवन का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा है और यही इतिहास है। पिछले कुछ सालों में विदेशों में खेल रहे केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे के प्रदर्शन को अनदेखा नही करना चाहिए था। कप्तान विराट कोहली ने रोहित और धवन पर ज्यादा भरोसा कर उन्हें टीम में शामिल किया है। अब अत्यधिक संभावना नहीं है कि उन्हें दूसरा मौका दिया जाना चाहिए। टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर पहले टेस्ट में नाकाम साबित हुआ।’’ 

दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पहले हाल ही में श्रीलंका दौरे पर टेस्ट मैच में रोहित और धवन ने अपना काफी शानदार प्रदर्शन किया।श्रीलंका के टेस्ट मैच में धवन ने अपनी दो शतकीय पारियां खेल कर मात्र 358 रन बनाए तो वही रोहित ने भी दो मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक जड़े थे। 

कुछ ऐसा रहा अफ्रीका में भारत का प्रदर्शन
अब अफ्रीकी दौरे पर पहले टेस्ट में भारतीय खिलाड़ी अपना कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाए। हार्दिक पांड्या ने जरुर पहली पारी में 93 रनों की पारी खेली लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाया। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन जरुर किया। इनमें शमी, भुवनेश्वर कुमार और बुमराह ने अपना काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया लेकिन बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम विजय नही रही।