सौरव गांगुली बोले- धोनी के संन्यास के साथ एक युग का अंत

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 10:51 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के स्वतंत्रता दिवस के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के एलान पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने इसे एक युग का अंत बताया है। गांगुली ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा- एक युग का अंत हो गया। वह देश और विश्व क्रिकेट के अनोखे खिलाड़ी रहे हैं। उनके नेतृत्व की बराबरी करना कठिन होगा, खासकर खेल के छोटे प्रारूप में।

Sourav Ganguly, End of an era,  Dhoni retirement, Dhoni Retires, MS Dhoni, Cricket news in hindi, sports news, Team india, BCCI

शुरुआती दौर में एक दिवसीय क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने पूरे विश्व जगत में अपनी प्रतिभा सामने रखी। हर अच्छी चीज का अंत होता है और यह पूरी तरह से शानदार रहा है। उन्होंने विकेटकीपरों के लिए देश में पहचान बनाने के मानक तय किए हैं। उन्होंने अपने करियर का समापन बिना किसी अफ़सोस के साथ किया। उनका करियर शानदार रहा और मैं उन्हें आगे के जीवन की शुभकामनाएं देता हूं।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने धोनी को आधुनिक युग का सबसे महान खिलाड़ी बताते हुए कहा- एमएस धोनी आधुनिक युग के महान खिलाड़यिों में से एक हैं। मैं इसे व्यक्तिगत निर्णय समझता हूं और हम इसका सम्मान करते हैं। जैसा कि हम सभी उसे प्यार से ‘माही’ बुलाते आए हैं, उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर असाधारण रहा है। उनकी कप्तानी प्रेरणादायक और सराहनीय रही है। मैं उन्हें आईपीएल और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

B'Day Special: धोनी के लिए बेहद खास है 7 नम्बर, जानें क्या है माही के लिए  इसकी अहमियत - happy birthday ms dhoni - Punjab Kesari

धोनी के संन्यास की घोषणा पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा- विश्वकप 2011 की जीत सचिन की शानदार विदाई थी लेकिन इसका नेतृत्व धोनी ने किया था। एक शानदार अंतररष्ट्रीय करियर। धोनी आप क्रिकेट के छोटे प्रारूप के सबसे बेहतरीन कप्तान और फिनिशर रहे हैं। शानदार यादों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं धोनी।

बतौर कप्तान धोनी के इन रिकाॅर्ड्स को तोड़ पाना है बेहद मुश्किल - b day  special it is very difficult to break these records of dhoni as captain - Punjab  Kesari

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा- दिग्गज खिलाड़ी अपने अंदाज में संन्यास लेते हैं। धोनी भाई आपने देश को बहुत कुछ दिया। आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता प्रमुख कृष्णामाचारी श्रीकांत ने ट्वीट कर कहा- धोनी आपके शानदार करियर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। आप क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन कप्तान थे। मैं आपके साथ विशेष पलों को साझा करने का आभारी हूं। आपको और आपके परिवार को अगली पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News