सौरव गांगुली ने दिवंगत मुख्यमंत्री को दे दी स्वस्थ्य रहने की शुभकामना, जानें मामला

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2019 - 08:49 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और महान कप्तानों में से एक सौरव गांगुली बीते दिनों ट्विटर पर शेयर की गई अपनी पोस्ट के कारण हंसी का पात्र बन गए। दरअसल 26 अगस्त को कांग्रेस के नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रहे बंसी लाल का जन्मदिवस पर था। इस पर सरकार की ओर से ट्विट किया गया था- हरियाणा के सीएम और महान प्रशासक बंसी लाल को उनकी जयंती पर सम्मान और श्रद्धांजलि। गांगुली ने इस ट्विट को रिट्विट करते हुए लिख दिया- आपके स्वस्थ रहने की कामना करता हूं।

दरअसल गांगुली ने जिस कांग्रेसी नेता बंसी लाल के स्वस्थ्य रहने की कामना की थी, उनका कई साल पहले ही निधन हो गया है। बंसी लाल 1968, 1972, 1986 और 1996 में चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। 1975 से 1977 तक वह रक्षा मंत्री भी रहे। लेकिन 2006 में उनका निधन हो गया था। गांगुली ने जैसे ही यह गलती की। ट्विटर पर बैठी क्रिकेट प्रेमियों की फौज ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कइयों ने इस पर मजेदार टिप्पणियां कीं।

बता दें कि सौरव गांगुली भारत के महानतम प्लेयरों में से एक हैं। वह भारत के लिए 113 टेस्ट मैचों में 42.17 की औसत से 7212 तो 311 वनडे में 41.02 की औसत से 11362 रन बना चुके हैं। वह अभी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के सलाहकार हैं। इसके अलावा बंगाल क्रिकेट के वह अध्यक्ष भी हैं।

Jasmeet