Cricket World Cup में न्यूजीलैंड से पहली बार जीता South Africa, इन 5 कारणों ने किया यह संभव

punjabkesari.in Wednesday, Nov 01, 2023 - 11:32 PM (IST)

खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीका ने आखिरकार 24 साल बाद न्यूजीलैंड की टीम क्रिकेट विश्व कप (Cricket world cup) के मैच में हरा दिया। अफ्रीका ने आखिरी बार 1999 क्रिकेट विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड पर जीत हासिल की थी। इसके बाद से वह हर एडिशन में लगातार हार झेल रहे थे। लेकिन पुणे के मैदन पर क्रिकेट विश्व कप 2023 के दौरान उन्हें 190 रन से बड़ी जीत मिली। इस जीत को डीकॉक और रासी वेन के शतकों और केशव महाराज के 4 विकेट ने संभव कर दिखाया। आइए जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका को किन 5 कारणों ने यह जीत दिलाई। 

 


क्विंटन डीकॉक
क्रिकेट विश्व कप 2023 में शानदार फॉर्म में चल रहे डीकॉक ने चौथा शतक जड़कर न्यूजीलैंड को पहले ही घुटनों पर ला खड़ा किया। डीकॉक ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज आक्रमण ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी को संभाला जोकि विश्व कप के दौरान काफी घातक नजर आ रहे हैं। डीकॉक ने शतक लगाया और अपनी टीम को 300 से पार ले जाने में मदद की।

 


रासी वेन दर दूसें
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी रासी वेन ने क्रिकेट विश्व कप 2023 में अपना दूसरा शतक लगाया। डी कॉक जब आऊट हुए तो दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 40 ओवर में 238 रन था। इसके बाद रासी ने गेयर बदला और ताबड़तोड शतक लगाते हुए टीम को मजबूत स्थिति तक ले गए। 

 

 

जिमी नीशम
क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड के ऑलराऊंडर जिमी नीशम को दो ही मैच खेलने को मिले हैं लेकिन वह दोनों मैचों में महंगे साबित हुए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट हैनरी जब चोटिल होने के बाद पवेलियन लौट गए तो उनके कोटे के ओवर करने आए नीशम ने 5.3 ओवर में ही 69 रन दे दिए जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 358 रन तक पहुंच गई। 

 

 


मार्को जेन्सन
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज इस विश्व कप के दौरान शानदार फार्म में दिख रहे हैं। वह प्रत्येक मैच में दो या इससे ज्यादा विकेट ले रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र और टिम साऊदी के विकेट लिए और अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। जेन्सन अब विश्व कप 2023 के टॉप विकेटटेकर हो गए हैं। उनके नाम पर 7 मैचों में 16 विकेट हो गए हैं।


केशव महाराज
दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने सबसे पहले खतरनाक नजर आ रहे डेरिल मिचेल को पवेलियन की राह दिखाई। मिचेल का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा रहा है। महाराज यही नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने मिचेल सेंटनर, जेम्स नीशम और ट्रेंट बोल्ट के भी विकेट निकाले और न्यूजीलैंड की जीत पक्की कर दी। 

Content Writer

Jasmeet