IPL 2026: शानदार फॉर्म में साउथ अफ्रीकी स्टार, वर्ल्ड कप 2027 के लिए वापसी की मांग
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 01:34 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Kevin Pietersen ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि 'Heinrich Klaasen को रिटायरमेंट से वापस बुलाकर 2027 वनडे वर्ल्ड कप में शामिल किया जाना चाहिए।' पीटरसन का मानना है कि 'क्लासेन साउथ अफ्रीका को पहला वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।'
IPL 2026 में क्लासेन का धमाल
IPL 2026 में क्लासेन शानदार फॉर्म में हैं। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 244 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 30 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए। उनकी इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे, जिसकी बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मैच आसानी से जीत लिया।
मिडिल ऑर्डर में सबसे दमदार बल्लेबाज
क्लासेन इस सीजन में मिडिल ऑर्डर के सबसे प्रभावी बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने 9 पारियों में 414 रन बनाए हैं, उनका औसत 59.14 और स्ट्राइक रेट 157.41 है। वह ऑरेंज कैप की रेस में भी दूसरे स्थान पर हैं।
एबी डी विलियर्स भी हुए प्रभावित
साउथ अफ्रीका के दिग्गज AB de Villiers ने भी क्लासेन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए भी क्लासेन का टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ रन और स्ट्राइक रेट में मुकाबला करना बेहद खास है।'
SRH की शानदार स्थिति
लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत SRH पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम का अगला मुकाबला 3 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होगा।

