IND vs NZ : चलते मैच में आया स्पाइडर कैमरा, विराट कोहली समेत भारतीय खिलाड़ियों ने लिए मजे
punjabkesari.in Sunday, Dec 05, 2021 - 04:05 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच में मुंबई के वानखेड़े के मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कैमरे के साथ मस्ती करते हुए दिखा दिए। उनकी यह मस्ती कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इस दौरान अन्य भारतीय खिलाड़ी भी कैमरे के साथ मौज मस्ती करते हुए दिखाई दिए।
दरअसल तीसरे दिन जब न्यूजीलैंड की टीम अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए मैदान में आई। तब मैदान में लगा हुआ स्पाइडर कैमरा जो कि रस्सियों से बंधा हुआ था वह बिल्कुल नीचे आ गया। इस कारण खेल को थोड़ी देर रोकना पड़ा। पर इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ी इसके साथ कैमरे के साथ मस्ती करने लगे। खिलाड़ियों की मस्ती करते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। इस पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Hey spidey, please move away 😃
— BCCI (@BCCI) December 5, 2021
That moment when the spider cam brought the game to a halt 📹📹 https://t.co/XUCt3WGMmr #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/SUS8QRMfFg
Kohli reminding spider cam#NZvIND pic.twitter.com/NKSC7GGqn5
— Mai Huun Don (@Iamfmk1) December 5, 2021
#Spidercam beech maidan mein fans gya😃🤣 pic.twitter.com/JSVHbb4gEK
— Ashok Rana (@AshokRa72671545) December 5, 2021
गौर हो कि मुंबई टेस्ट मैच में पहले न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने पहली पारी में सभी भारतीय बल्लेबाजों को आउट करके इतिहास रचा और अपने नाम एक पारी में 10 विकेट हासिल किए। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने 62 रन पर घुटने टेक दिए। भारत ने अपनी दूसरी पारी 276 रन पर घोषित कर दी और न्यूजीलैंड को 540 रन का लक्ष्य दिया है।